Homeरायगढ़'योग संगम एवं हरित योग' थीम पर आयोजित हुआ रायगढ़ स्टेडियम में...

‘योग संगम एवं हरित योग’ थीम पर आयोजित हुआ रायगढ़ स्टेडियम में 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आज रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में 11 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम ‘योग संगम एवं हरित योग’ थीम पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर सभापति डिग्री लाल साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष रायगढ़ श्रीमती सुजाता चौहान, पार्षद नेहा देवांगन, दिबेश सोलंकी, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, डीएफओ अरविंद पीएम, अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो, उपायुक्त सुतीषण यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है। इससे बड़े गर्व का विषय हम भारतीयों के लिए नहीं हो सकता। हजारों वर्ष पुरानी हमारी योग की परंपरा रही है, जिसकी परिकल्पना हमारे मनीषियों ने हजारों साल पहले की थी। आदि योगी के रूप में सबसे पहले योगी भगवान शिव को माना गया है, बाद में हमारी परंपरा में महर्षि पतंजलि ने योग को एक वैज्ञानिक आकार दिया और उसे एक व्यवस्थित तरीके से पूरे समाज में देश में दुनिया में प्रसारित करने का रास्ता प्रशस्त किया। इस तरह से हमारी पुरानी परंपरा योग की रही है।

विभिन्न आसनों के साथ लोगों ने किया योगाभ्यास
पतंजलि योग संस्थान एवं आयुष विभाग की श्रीमती चुलेश्वरी साव, श्रीमती सत्या, जज्ञसैनी बारला, वर्षा प्रधान एवं श्रीमती कल्याणी सरकार ने प्रार्थना, कटीचालन, ताड़ासन, श्वसन, वक्र आसन, ध्यान, कटी चक्रासन, अद्र्धचक्रासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम जैसे विभिन्न आसन के माध्यम से योगाभ्यास करवाया। जिसमें बड़ी संख्या जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं जनसामान्य शामिल होकर योगाभ्यास किया। वहीं आयुष टीम के बच्चों ने मनमोहक योगा डेमोंस्ट्रेशन की प्रस्तुति दी।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read