Homeरायगढ़सरकारी जमीन पर अवैध साम्राज्य नावापारा में शासकीय भूमि कब्जा कर बनाया...

सरकारी जमीन पर अवैध साम्राज्य नावापारा में शासकीय भूमि कब्जा कर बनाया रेंट मकान…पढ़िए पूरी खबर….

क्रांतिकारी न्यूज़

रायगढ़: सरकारी जमीन पर कब्जा कर घर बनाने के मामले तो अक्सर सामने आते रहते हैं लेकिन छाल क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवापारा से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने प्रशासन और पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ न सिर्फ शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया बल्कि उस पर आलीशान कमरों का निर्माण कर उन्हें किराए पर चढ़ाकर अवैध वसूली का धंधा धड़ल्ले से चलाया जा रहा है।


​स्थानीय निवासी राकेश सिंह द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार एक रसूखदार व्यक्ति द्वारा पिछले लंबे समय से पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कथित सांठगांठ कर सरकारी जमीन को अपनी जागीर बना लिया गया है। आरोप है कि यह व्यक्ति एक के बाद एक मकान बनाते जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह निर्माण स्वयं के रहने के लिए नहीं बल्कि व्यावसायिक लाभ के लिए किया जा रहा है जहाँ हर महीने किरायेदारों से मोटी रकम वसूली जा रही है।

​पंचायत की बेबसी या मौन सहमति​जब इस गंभीर विषय पर पंचायत प्रतिनिधि से चर्चा की गई तो जवाब बेहद चौंकाने वाला और निराशाजनक रहा। प्रतिनिधि का कहना है कि
​इस मुद्दे को पंचायत की बैठक में रखा गया था लेकिन अब तक कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आया है।
​पंचायत का यह ढुलमुल रवैया भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। सवाल यह उठता है कि जब पूरी पंचायत को इस अवैध निर्माण और उससे हो रही कमाई की जानकारी हैतो अब तक इस पर बुलडोजर क्यों नहीं चला या फिर क्या सफेदपोशों के दबाव में प्रशासन पंगु बना हुआ है।​सरकारी जमीन जो सार्वजनिक विकास या गरीब भूमिहीनों के काम आ सकती थी उसे एक व्यक्ति विशेष द्वारा रेंटल इनकम का जरिया बना लेना ग्रामीणों के बीच चर्चा और आक्रोश का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने अब जिला प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध निर्माण की तत्काल पैमाइश कराई जाए और दोषी व्यक्ति के साथ-साथ मौन रहने वाले जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read