Homeरायगढ़चित्रोत्पला गंगा महानदी के महाआरती महोत्सव में शामिल हुए सीएम साय

चित्रोत्पला गंगा महानदी के महाआरती महोत्सव में शामिल हुए सीएम साय

मां चन्द्रहासिनी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

क्रांतिकारी संकेत न्‍यूज
रायगढ़।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देवउठनी एकादशी पर मंगलवार को चंद्रपुर में आयोजित चित्रोत्पला गंगा महानदी आरती महोत्सव में शामिल हुए। इसके पूर्व वे चंद्रपुर में विराजित माँ चन्द्रहासिनी मंदिर में देवी माँ के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने ने मंदिर में माँ चन्द्रहासिनी के दर्शन कर विधिविधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उसके बाद महानदी के तट पर आयोजित आरती महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल, सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read