"कुदरत का कहर: छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट के बीच आंध्र प्रदेश में रोकी गईं 35 ट्रेनें, रेलवे को करोड़ों की चपत"

चक्रवाती तूफान 'मुरासु'  का असर देश के कई राज्यों में दिखाई देने लगा है। आंध्र प्रदेश में तूफान की वजह से भारी नुकसान हुआ है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, राज्य को करीब 344 करोड़ रुपये का नुकसान  पहुंचा है। वहीं, करीब 52,459 हेक्टेयर में खड़ी फसल भी प्रभावित हुई है। तूफान और खराब मौसम के चलते हुए रेलवे ने 35 ट्रेनों को रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आंध्र प्रदेश में तूफान से कितना हुआ नुकसान?

आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान मुरासु ने काफी तबाही मचाई है। तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते हजारों पेड़ उखड़ गए हैं। वहीं, बिजली के करीब 2,750 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। शुरुआती आकलन में राज्य को लगभग 344 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा 52,459 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचा है।

आंध्र प्रदेश में 35 ट्रेनें क्यों की गईं रद्द?

तूफान की वजह से यात्रियो को यात्रा करने में भी दिक्कत होगी। यात्रियों की सुरक्षा और खराब मौसम को देखते हुए रेलवे ने 35 ट्रेनों को रद्द कर  दिया है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

ओडिशा के किन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट?

चक्रवाती तूफान का असर ओडिशा में भी देखने को मिल रहा है। राज्य के दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में गजपति, गंजम, कोरापुट, रायगढ़ा, मलकानगिरि, कालाहांडी और कंधमाल शामिल हैं। इन इलाकों में तेज बारिश की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट क्यों?

चक्रवाती तूफान मुरासु का असर छत्तीसगढ़  में भी दिखने लगा है। मंगलवार शाम राजधानी रायपुर में तेज बारिश हुई, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले समय में कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search