सीईसी ज्ञानेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित केरल राज्य परिवहन परियोजना के तहत किए गए कार्यों के बिल पास करने के लिए मलेशियाई इंजीनियर ली सी बीन से रिश्वत की मांग की थी।
केरल की कांग्रेस सरकार ने मंगलवार को अपने विजिलेंस विभाग को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगे रिश्वत के आरोपों की प्रारंभिक जांच करने का निर्देश दिया है। यह कदम इस मामले में एक नई शिकायत सामने आने के बाद उठाया गया है।
इससे पहले अक्टूबर में, राज्य सरकार ने 1988 बैच के आईएएस अधिकारी (केरल कैडर) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2006 की एक जांच को फिर से खोलने का आदेश दिया था। उस समय, कुमार राज्य के लोक निर्माण विभाग में सचिव के पद पर तैनात थे। आखिर यह मामला क्या था और नई शिकायत में क्या खुलासा हुआ है? आइए जानते हैं।
क्या हैं आरोप?
सीईसी ज्ञानेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित केरल राज्य परिवहन परियोजना के तहत किए गए कार्यों के बिल पास करने के लिए मलेशियाई इंजीनियर ली सी बीन से रिश्वत की मांग की थी। ली, ‘PATI-BEL’ के मुख्य परियोजना प्रबंधक थे। यह एक भारत-मलेशियाई संयुक्त उद्यम था, जिसे 2002 में इस परियोजना के तहत सड़क निर्माण का काम सौंपा गया था।