प. बंगाल एनकाउंटर पर CM की दो टूक- कांस्टेबल पर हमला होगा तो क्या पुलिस मिठाई खिलाएगी?

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन इलाके में एक पुलिस कांस्टेबल को गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपियों में से एक बताए जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मारे गए आरोपी की पहचान रतन शेख के रूप में हुई है. रतन शेख का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड था और वह इस घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. यह पूरा मामला शुक्रवार, 13 नवंबर को बोलपुर के लायक बाजार बस स्टैंड क्षेत्र के पास हुआ था. रिपोर्टों के मुताबिक, कांस्टेबल विश्वजीत दास जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी आरोपी ने उन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया. इस गोलीबारी में कांस्टेबल दास के पैर में गोली लगी थी. घटना के बाद शांतिनिकेतन थाने के पुलिसकर्मियों ने घायल कांस्टेबल को तुरंत बोलपुर सब-डिविजनल अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. इस पुलिस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि अगर कोई पुलिस पर गोली चलाता है, तो क्या पुलिस को उन्हें मिठाई पेश करनी चाहिए? उल्लेखनीय है कि राज्य में मई महीने में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से यह पांचवां पुलिस एनकाउंटर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search