नई दिल्ली। टी20 और वनडे के बाद अब बारी टेस्ट के धैर्य की है। क्रिकेट के इस सबसे लंबे और चुनौतीपूर्ण प्रारूप में भारत और न्यूजीलैंड टकराने जा रही हैं। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी अहम होगी।
टीम इंडिया तो चाहेगी कि वह टी20 और वनडे की तरह टेस्ट सीरीज पर भी कब्जा जमाए। हालांकि, न्यूजीलैंड में टेस्ट की चुनौती अलग ही होती है। यहां की पिचों पर लहराती लाल गेंद के सामने पहले भी कई बार भारतीय टीम घुटने टेक चुकी है। ऐसे में किसी भी लिहाज से भारत के लिए यह सीरीज आसान नहीं रहने वाली है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग
कब से शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच गुरुवार 19 नवंबर से शुरू होगा।
कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 3:30 बजे शुरू होगा। मुकाबले का टॉस तीन बजे होगा।
किस चैनल पर देख सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच सोनी नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है।
किस एप पर देख सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखी जा सकती है।