संगठन विस्तार: राजेश को मिली विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष की कमान, विजय मार्बल प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल...

विप्र समाज की अंतरराष्ट्रीय संस्था विप्र फाउंडेशन की नई कमेटी की घोषणा कर दी गई है जिसमें रायगढ़ से विजय शर्मा मार्बल को शामिल किया गया है जबकि जिलाध्यक्ष के रूप में भवानी मेडिकल स्टोर के संचालक राजेश कुमार शर्मा को बनाया गया है,संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र शर्मा ने बताया कि समिति का गठन हर दो साल में किया जाता है जिसके तहत यह घोषणा की गई है,इसी तरह विजय शर्मा मार्बल को प्रदेश महासचिव बनाया गया है,विजय शर्मा और राजेश शर्मा की नियुक्ति पर विप्र समाज के सभी सदस्यों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है और उम्मीद जताई है कि सर्व समाज के लिए विप्र फाउंडेशन बेहतर कार्य करेगा,जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि जल्द ही प्रदेश संगठन और जिले के वरिष्ठ जनों से मुलाक़ात कर जिले एव ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search