बम की धमकियों के बीच दिलजीत दोसांझ का मुंबई कॉन्सर्ट, स्टेज से दिया करारा जवाब; कहा- 'मुझ पर बम फेंको...

दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ को लेकर तो चर्चा में हीं, लेकिन साथ ही उन्हें मिल रही धमकियों के लिए भी वो खबरों में बने हुए हैं। 27 नवंबर को उनका कॉन्सर्ट मुंबई में था, जहां उन्होंने खुद को मिल रही बम से उड़ाने की धमकियों को लेकर बात की। उनके इस कॉन्सर्ट के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। खुद दिलजीत ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुंबई कॉन्सर्ट की एक झलक साझा की और इसके साथ लिखा, ‘आमची मुंबई Aura India Tour 2026’।

अपने वीडियो में दिलजीत बम से उड़ाने की धमकियों का जिक्र करते सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “दिलजीत को बम से उड़ा देंगे, वाह!” इसके बाद उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का मकसद डर और धमकियों के जरिए दिलजीत का शो रुकवाना है, ताकि किसी तरह उनका कार्यक्रम न हो सके।

बम धमकियों पर क्या बोले दिलजीत दोसांझ?

दिलजीत ने इस दौरान एक कविता भी सुनाई, जिसका भाव कुछ इस तरह है, “शहर में बारूदों का मौसम है, गांव आ जाओ, अमरूदों का मौसम है।” इसके बाद उन्होंने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा, “मेरी तरफ से आपको प्यार है। आप मुझ पर बेशक बम फेंको, लेकिन मेरी तरफ से आपको प्यार है। मैं गांवों के गाने गाता हूं और खुद भी गांव से हूं। भले ही आप मेरे गाने को समझ न पाएं, लेकिन मुझे यकीन है कि आप उसकी भावना जरूर महसूस करेंगे।”

कॉन्सर्ट में इन चीजों को ले जाने पर थी पाबंदी

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई कॉन्सर्ट से पहले टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुकमायशो ने दर्शकों के लिए सुरक्षा से जुड़े कुछ दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसके तहत कार्यक्रम स्थल पर झंडे, बैनर, पोस्टर और साइन बोर्ड ले जाने की अनुमति नहीं थी। इसके अलावा डियोड्रेंट, मेकअप का सामान, चाकू, ब्लेड, धारदार ज्वेलरी, लाइटर और लेजर पॉइंटर जैसी चीजें भी प्रतिबंधित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search