Homeरायगढ़धरमजयगढ़ नपं. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल सरकार और राजीव अग्रवाल कर...

धरमजयगढ़ नपं. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल सरकार और राजीव अग्रवाल कर रहे डोर-टू-डोर कैंपेनिंग

क्रांतिकारी न्यूज
रायगढ़।
सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हाई प्रोफाइल नगर पंचायत नगर निकाय और वार्डों के चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। सभी पार्टी के प्रत्याशी चुनावी रण समर में जीत हासिल करने प्रचार-प्रसार कार्य में सुबह से शाम तक पसीना बहने में लगे हुए हैं। धरमजयगढ़ नगर पंचायत के भाजपा प्रत्याशी अनिल सरकार और कांग्रेस की प्रत्याशी राजीव अग्रवाल नगर के सभी वार्डों में मतदाताओं के बीच जबरदस्त उपस्थिति दर्ज करा रहे है। एक तरफ अनिल सरकार भाजपा के विष्णु देवस्थान सरकार की 14 महीने की उपलब्धियां को गिना कर अपने लिए और पार्षद प्रत्याशियों वोट मांग रहे है तो दूसरी तरफ कांग्रेस के युवा नेता राजीव अग्रवाल वार्डो के मतदाताओं के बीच पकड़ मजबूत कर रहे हैं।

सोमवार को कांग्रेस ने शहर के वार्ड 13,14,15 में रैली निकालकर जनसंपर्क शक्ति प्रदर्शन किया है। वहीं भाजपा और अनिल सरकार भी कार्यकर्ता को लेकर जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं। क्योंकि दोनों प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर लग रही है। हालांकि राजनीतिक इस दंगल में हार जीत का फैसला आखिरी के 5 दिनों में तय होगा। फिलहाल वक्त है बेहतर चुनावी मैनेजमेंट का जो भी प्रत्याशी चुनाव मैनेजमेंट को बेहतर तरीके से समझेगा और राजनीति के शतरंज की बिसात में सही चाल चलेगा, वही चुनाव जीतेगा।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read