
कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कर रहे हैं काम, सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित
क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के धरमजयगढ़ प्रवास के बाद भाजपा के कार्यकर्ता में अलग से ऊर्जा का संचार हो गया। दरअसल धरमजयगढ़ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के तीन बड़े नेता मनोज अग्रवाल और राजकुमार मिश्रा तथा बजरंग अग्रवाल भाजपा में शामिल हो गए।

इस संबंध में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में धरमजयगढ़ नगर पंचायत के भाजपा चुनाव संयोजक महेश चैनानी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है उन्होंने बताया है कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस से लोगों का मोह भंग हो गया है जन सेवा करने के लिए भाजपा ही एक मजबूत विकल्प है इसीलिए लोग भाजपा में वापसी कर रहे हैं कांग्रेस के तीनों नेताओं के भाजपा प्रवेश से धरमजयगढ़ में भाजपा को फायदा होगा। वही महेश चैनानी ने बताया कि नगर पंचायत में भाजपा की मजबूत स्थिति है और नगर के अधिकांश पार्षद तथा अध्यक्ष प्रत्याशी अनिल सरकार भारी मतों से चुनाव जीत रहे हैं भाजपा के सभी कार्यकर्ता जमीन स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता सभी मतदाताओं के घर-घर तक जा रहे हैं और भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं जनसंपर्क के दौरान भाजपा के सभी प्रत्याशियों को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है निश्चित तौर पर नगर पंचायत धरमजयगढ़ में इस बार भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनेगी और नगर का चौमुखी विकास होगा।