Homeरायगढ़जानिए आपके वार्ड में कौन जीता : 35 हजार मतों से जीते...

जानिए आपके वार्ड में कौन जीता : 35 हजार मतों से जीते भाजपा के जीवर्धन चौहान, भाजपा ने फहराया परचम

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन चैहान ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की जानकी काटजू को करीब 35 हजार मतों से हराकर जीत दर्ज किया है। साथ ही साथ भाजपा के 34 भाजपा प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की है वहीं कांगे्रस के 12, बसपा 01 के अलावा 01 निर्दलीय प्रत्याशी को नगरीय निकाय चुनाव में जीत मिली है।

महापौर चुनाव जीतने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए जीवर्धन चैहान ने कहा कि मै सबसे पहले रायगढ़ शहर के देवतुल्य मतदाताओं के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस जीत की बधाई देता हूं। रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के विकास के मुद्दों को लेकर मै जनता के बीच पहुंचा जिसके बाद जनता ने मुझ पर विश्वास करके मुझे आशीर्वाद दिया। अब मै रायगढ़ की जनता का सेवा करूंगा और उनके कार्य को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। मै एक गरीब परिवार से चाय बेचकर अपने परिवार का जीवन यापन करता हूं, एक गरीब परिवार को किस चीज से वंचित होना पड़ता है इस मुझे अच्छे से पता है। उस मूल भूत समस्या को लेकर जनता के बीच जाउंगा और उसका समाधान करूंगा।

वित्‍तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा ने विकास की नीति का सुशासन की नीति को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में काम कर रही है उसको यहां की जनता सभी जगह आशीर्वाद दिया है। जीवर्धन चौहान चाय बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं। आत्म सम्मान के साथ जीवन जीते हैं। वह एक ईमानदार इंसान है। इसी इमानदारी को रायगढ़ की जनता ने आशीर्वाद दिया है। कांगे्रस परिवारवाद की राजनीति करती है, भ्रष्टाचार की राजनीति करती है, सत्ता के दुरूपयोग की राजनीति करती है। इसीलिये लोगों ने पहले विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक मतों से भाजपा को समर्थन देकर कांगे्रस को नकारा।

रायगढ़ नगर निगम के विजयी प्रत्याशियों की लिस्ट
वार्ड 1- डिग्रीलाल साहू (भाजपा)
वार्ड 2- नेहा देवांगन (भाजपा)
वार्ड 3- प्रदीप टोप्पो (कांग्रेस)
वार्ड 4- अमृत काटजू (कांग्रेस)
वार्ड 5- खोलू सारथी (भाजपा)
वार्ड 6- रेखा देवी (कांग्रेस)
वार्ड 7- आरिफ खान ( कांग्रेस)
वार्ड 8- ज्योति यादव (भाजपा)
वार्ड 9- अमित शर्मा (भाजपा)
वार्ड 10- नब्बू खान ( भाजपा )
वार्ड 11- अन्नू सारथी ( भाजपा )
वार्ड 12- जयंत ठेठवार (कांग्रेस)
वार्ड 13- लक्ष्मी साहू (कांग्रेस )
वार्ड 14- अनुपमा शाखा यादव ( कांग्रेस)
वार्ड 15- विकास ठेठवार (कांग्रेस)
वार्ड 16- अशोक यादव (भाजपा)
वार्ड 17- सलीम नियारिया ( कांग्रेस )
वार्ड 18- पूनम सोलंकी (भाजपा)
वार्ड 19- सुरेश गोयल (भाजपा)
वार्ड 20- शरद हरि सराफ (भाजपा)
वार्ड 21- अजय शंकर मिश्रा (निर्दलीय )
वार्ड 22- सरिता केशव जायसवाल (भाजपा)
वार्ड 23- पंकज कंकरवाल (भाजपा)
वार्ड 24- त्रिवेणी डहरे (भाजपा)
वार्ड 25- श्वेता सिंह क्षत्रिय (भाजपा)
वार्ड 26- भाजपा से सरिता राजेंद्र ठाकुर 410 से जीते!
वार्ड 27- आशीष ताम्रकार (भाजपा)
वार्ड 28- अक्षय कुलदीप ( कांग्रेस )
वार्ड 29- जानकी भारद्वाज ( भाजपा)
वार्ड 30- मुक्तिनाथ बबुआ ( भाजपा )
वार्ड 31- त्रिनिशा चौहान ( भाजपा )
वार्ड 32-नरेश पटेल ( भाजपा )
वार्ड 33- अमरनाथ रात्रे (बसपा )
वार्ड 34- यादराम साहू (भाजपा)
वार्ड 35- ज्योति बबलू बरेठ (कांग्रेस)
वार्ड 36- विजय चौहान (भाजपा)
वार्ड 37- रमेश द्वितीया (कांग्रेस)
वार्ड 38- कुंदन देहरी (भाजपा )
वार्ड 39- संगीता मुक्कू यादव (भाजपा)
वार्ड 40- शोभा देवांगन (भाजपा )
वार्ड 41- आशा खड़िया (भाजपा)
वार्ड 42-निर्दलीय
वार्ड 43- विष्णु चरण पटेल (भाजपा)
वार्ड 44- मोनीता राजकमल पटेल ( भाजपा )
वार्ड 45- नारायण पटेल ( भाजपा )
वार्ड 46- आनंद भगत ( भाजपा)
वार्ड 47- संतोषी पदुमलाल परजा ( भाजपा )
वार्ड 48- महेश शुक्ला (भाजपा)
(त्रुटि हो सकती है फायनल रिजर्ल्‍ट शासन की ओर से जारी होगा)
———

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read