Homeरायगढ़Breaking News : पचधारी डेम में मिली 2 लड़कियों की लाश… पानी...

Breaking News : पचधारी डेम में मिली 2 लड़कियों की लाश… पानी में डूबने से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़। गोवर्धनपुर स्थित पचधारी डेम में 2 लड़कियों की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, सुबह करीब 8-9 बजे इनकी लाश पानी में तैरते मिली,  मृतक लड़कियों की उम्र करीब 15-17 साल के बीच बताई जा रही है। दोनों युवतियां चक्रधर नगर क्षेत्र के विनोबा नगर की निवासी थीं, सगी बहनें हैं बताई जा रही है, घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। 

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच जारी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर प्रशासन अब भी सचेत नहीं हुआ, तो ऐसी घटनाएं भविष्य में भी होती रहेंगी। घटना ने जिला प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि डैम के आसपास सख्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए और नहाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी जरूरत है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read