Homeरायगढ़कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के सामने मुखर हुए रायगढ़ शहर अध्यक्ष अनिल...

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के सामने मुखर हुए रायगढ़ शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला


क्रांतिकारी न्यूज रायगढ़ / दिल्ली के इंदिरा भवन में गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित राष्ट्रीय नेताओं ने छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्षों से संवाद किया है। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई और नेता मौजूद रहे। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला को भी बोलने का अवसर मिला। राष्ट्रीय मंच पर सार्वजनिक रूप से बात रखने का कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के लिए यह पहला मौका था।

इस मौके का शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने पूरा उपयोग किया और राष्ट्रीय नेताओं के सामने मुखर होकर कांग्रेस संगठन को जमीन स्तर पर मजबूत करने के लिए अपना विचार रखा। रायगढ़ शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस में नेताओं की टीम नहीं बल्कि कांग्रेस की टीम होनी चाहिए जो कार्यकर्ता केवल बड़े नेताओं कार्यक्रमों में दिखाते हैं उनसे पूछा जाना चाहिए कि वे संगठन के कार्यक्रमों में क्यों नहीं पहुंचते। उन्होंने निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तथा विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार को लेकर भी अपना पक्ष रखा उन्होंने बताया कि पूर्व में संपन्न हुए इन चुनाव में जनप्रतिनिधियों ने अपने हिसाब से चुनाव लड़ा इसीलिए उनकी हार हुई इससे पहले 2018 में संपन्न हुई विधानसभा चुनाव ने संगठन ने चुनाव लड़ा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। अनिल शुक्ला का राष्ट्रीय मंच पर दिए गए भाषण का वीडियो रायगढ़ में खूब वायरल हो रहा है

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read