Homeछत्तीसगढ़जिंदल कोल माइंस में धमाका…1 मौत और 2 घायल, ओडिशा से काम...

जिंदल कोल माइंस में धमाका…1 मौत और 2 घायल, ओडिशा से काम करने रायगढ़ आए थे

क्रांतिकारी संकेत
जिंदल पावर लिमिटेड की कोल माइंस में धमाका हुआ है। ब्लास्ट में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट ​के दौरान सुरक्षा में लापरवाही बरती गई, जिससे हादसा हुआ। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले मजदूर का नाम आयुष बिश्नोई (24) है, जो ओडिशा से काम करने के लिए रायगढ़ आया था। वहीं ब्लास्ट में घायल मजदूरों में चंद्रपाल राठिया (38) निवासी ग्राम कोसमपाली और अरुण लाल (43) निवासी ग्राम झरना शामिल है। दोनों की हालात नाजुक है।

जिंदल पावर लिमिटेड की कोल माइंस गारे पेलमा 4/3 और 4/4 माइंस में ब्लास्टिंग का काम चल रहा था। ब्लास्टिंग के दौरान खदान में 14-15 मजदूर थे। वहीं कुछ मजदूर ब्लास्टिंग वैन के अंदर बैठे थे, तभी एक बड़ा सा पत्थर टूटकर वैन के भीतर घुसा।

इस दौरान वैन पर पत्थर पड़ने से वैन के पीछे का दरवाजा टूट गया। अंदर बैठे मजदूर आयुष बिश्नोई को पत्थर सीधा जाकर लगा। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं पत्थर साथी मजदूरों को भी लगा, जिससे उनको भी गंभीर चोट आई है।

मजदूरों ने बताया कि ब्लास्ट के बाद फौरन प्रबंधन को जानकारी दी गई, तब तक एक की जान चली गई थी। वहीं 2 मजदूर साथी तड़प रहे थे। दोनों को घायलों को सावित्री नगर स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से रायगढ़ फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया है।

तमनार थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि मजदूर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घायलों के शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान हैं। हादसा कैसे और किसकी गलती से हुआ है, हमारी टीम पता लगा रही है। वहीं हादसे पर प्रबंधन की अब तक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read