
रामकृष्ण केयर हास्पिटल रायपुर के डॉक्टर्स करेंगे शिविर में मरीजों की जांच
क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़। रामकृष्ण केयर हास्पिटल रायपुर एवं बज्मे हुसैन कमेटी (मुस्लिम समाज) रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में पेट रोग (गैस्ट्रो) एवं जनरल मेडिसीन नि:शुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है, यह आयोजन शनिवार 26 अप्रैल 2025 को रायगढ़ के मुस्लिम सराय, बीड़पारा में सुबह 11 बजे से 03 बजे तक आयोजित है। इस नि:शुल्क जांच शिविर में रामकृष्ण केयर हास्पिटल रायपुर के डॉ. संतोष चावला (गेस्ट्रोलॉजी) तथा डॉ. सूरज भान (एमडी) द्वारा मरीजों की जांच की जायेगी तथा उक्त शिविर में ईसीजी टेस्ट, बीएमआई, बीपी, ब्लड सुगर की जांच नि:शुल्क की जायेगी।
इस वृहद आयोजन पर बज्मे हुसैन कमेटी रायगढ़ ने सभी शहरवासियों से उक्त नि:शुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया गया है, तथा अग्रिम पंजीयन हेतु शहनवाज रज़ा 7000385615, सानू खान 8319927094 से संपर्क कर सकते हैं।





