Homeरायगढ़संविधान बचाने सड़क पर उतरे कांग्रेसी, रायगढ़ में संविधान बचाओ रैली में...

संविधान बचाने सड़क पर उतरे कांग्रेसी, रायगढ़ में संविधान बचाओ रैली में एकजुट दिखे नेता-कार्यकर्ता

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के नेतृत्व में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन शनिवार को किया गया। रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक उमेश पटेल, लालजीत सिंह राठिया, विद्यावती सिदार सहित जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। रायगढ़ के गांधी चौक में आयोजित आमसभा में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता एकजुट दिखे, तो वहीं कांग्रेस इस कार्यक्रम को आगामी दिनों में घर-घर तक ले जाने की तैयारी में है।

WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM
WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM


कार्यक्रम में स्‍वागत भाषण देते हुए शहर अध्‍यक्ष अनिल शुक्‍ला ने भाजपा सरकार के खिलाफ बोलते हुए कहा कि सरकार ईडी और सीबीआई का दुरूपयोग कर विपक्ष को दबाना चाहती है, वहीं धरमजयगढ़ विधायक लालजी‍त सिंह राठिया ने कार्यकर्ताओं एवं सभा को संबोधित करते हुए बताया कि देश कानून और संविधान से चलता लेकिन भाजपा सरकार में संविधान को बदलना चाहती है। कांग्रेस हमेशा संविधान के हिसाब से चलती आई है और संविधान के रक्षा के लिए आखिरी दम तक लड़ाई लड़ती रहेगी। वहीं छत्‍तीसगढ़ सरकार के पूर्व उमेश नंदकुमार पटेल ने भारतीय जनता पार्टी लगातार हमारे संवैधानिक मूल्यों पर आघात कर रही है, अपने खिलाफ उठने वाली विरोध की हर आवाज को कुचलने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। हमारे नेता राहुल गांधी जाति जनगणना का मुद्दा उठाया था, अब इस मुद्दे को भाजपा और भाजपा के द्वारा चलाये जा रहे गोदी मीडिया ने इस मुद्दे को गलत तरीके से देश के सामने रखा था, अब प्रधानमंत्री ने जाति जनगणना कराने की बात कहीं, यही संविधान की जीत है लेकिन अब भी भाजपा देश के संविधान को बदलना चाहती है। लेकिन कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संविधान के लिए आखिरी दम तक लड़ाई लड़ेगा अगर इस लड़ाई में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं को जेल भी जाना पड़े तो इससे हम पीछे नहीं हटेंगे।

कांग्रेस शहर अध्‍यक्ष नगेन्‍द्र नेगी ने संविधान बचाओ रैली में आये कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन करते हुए आने वाले दिनों कांग्रेस के संविधान बचाओ कार्यक्रम को घर-घर तक ले जाने एवं भाजपा सरकार के जनविरोधी नितियों को उजागर करने का आव्‍हान किया।

कांग्रेस का संविधान बचाओ रैली कांग्रेस भवन रायगढ़ से शुरू होकर सुभाष चौक होते हुए गांधी चौंक के एसपी ऑफिस के सामने संपन्‍न हुआ, जिला स्‍तरीय रैली में धरमजयगढ़, लैलूंगा, खरसिया, पुसौर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भारी संख्‍या में शामिल हुए। रैली में कांग्रेस के सभी प्रकोष्‍ठ के पदाधिकारी नजर आये वहीं महिला कार्यकर्ताओं की संख्‍या भी अधिक रही।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read