Homeजशपुरजशपुर में बिना वीजा-पासपोर्ट घूम रहा नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

जशपुर में बिना वीजा-पासपोर्ट घूम रहा नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

क्रांतिकारी संवाददाता
जशपुरनगर।
 जिले में बिना वैध दस्तावेजों के घूम रहे एक नाइजीरियन नागरिक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर से मिली पक्की सूचना के आधार पर की। आरोपी को विदेशी नागरिक अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM
WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM

29 मई 2025 की रात करीब 8 बजे सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को सूचना मिली कि नेशनल हाइवे 43 पर गम्हरिया स्थित गर्ग उद्यान के पास एक काले रंग की स्कूटी (क्रमांक सीजी 14 एमटी 7848) में दो व्यक्ति संदिग्ध रूप से घूम रहे हैं, जिनमें से एक व्यक्ति विदेशी मूल का प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। स्कूटी चला रहा युवक राहुल खलखो (21 वर्ष), ग्राम कस्तूरा खूंटीटोली, थाना दुलदुला का निवासी निकला, जबकि उसके साथ मौजूद व्यक्ति ने खुद को गैरी पिता इकवाबोर, उम्र 46 वर्ष, निवासी इंडम्बो, साकपोड़ा रोड, बैनी सिटी, नाइजीरिया (अफ्रीका) का बताया।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read