Homeरायगढ़आज चक्रधर समारोह के समापन में शामिल होंगे राज्यपाल रमेन डेका, डॉ....

आज चक्रधर समारोह के समापन में शामिल होंगे राज्यपाल रमेन डेका, डॉ. सुरेन्द्र दुबे एवं डॉ. कुमार विश्वास करेंगे कविता पाठ

क्रांतिकारी संकेत न्‍यूज
रायगढ़। राज्यपाल रमेन डेका 16 सितंबर को चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 16 सितंबर की शाम को रायगढ़ पहुंचेंगे। चक्रधर समारोह में शामिल होने के पश्चात वे रात्रि विश्राम रायगढ़ में करेंगे। राज्यपाल रमेन डेका अगले दिन प्रात: 10 बजे से 11.30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक लेंगे। जिसके पश्चात वे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

डॉ. सुरेन्द्र दुबे एवं डॉ. कुमार विश्वास करेंगे कविता पाठ
रायगढ़। 39 वां चक्रधर समारोह के दसवें दिन समापन समारोह के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें डॉ.कुमार विश्वास, पद्मश्री डॉ.सुरेन्द्र दुबे, दिनेश बावरा, सुदीप भोला एवं साक्षी तिवारी कविता पाठ करेंगे। इसी तरह गुवाहाटी से आ रही मानसी दत्ता एवं साथी बीहू लोकनृत्य पर प्रस्तुति देंगे। बिलासपुर के अनिल कुमार गढ़ेवाल एवं साथी कलाकार गेड़ी लोक नृत्य पर प्रस्तुति देंगे।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read