Homeरायगढ़आज शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अंबेडकर चौक में होगा जमावड़ा…… जानिए क्या...

आज शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अंबेडकर चौक में होगा जमावड़ा…… जानिए क्या है पूरा मामला..

क्रांतिकारी न्यूज़ रायगढ़ :
रविवार रात अज्ञात शख्स या व्यक्तियों के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर मिट्टी लगा दी गई। जिसके बाद सोमवार सुबह से शहर का माहौल गर्मा गया । इस मामले में सत्ता पक्ष, विपक्ष के साथ-साथ सभी राजनीतिक दल और सर्व समाज में आक्रोश स्पष्ट देखा जा रहा है अब तक इस मामले में पुलिस के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई होता नहीं दिख रहा है पहले तो रायगढ़ पुलिस प्रशासन ने इस मामले में तीन दिवस के अंदर कार्रवाई करने की बात कही थी मगर अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई होता नहीं दिख रहा है इस मामले में कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री उमेश पटेल पहले ही प्रशासन को चेतावनी दे चुके हैं अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस का एक दल आज रायगढ़ पहुंच रहा है जिसमें कांग्रेस के कई विधायक पूर्व विधायक सहित कांग्रेसियों का जमावड़ा आज शाम घटनास्थल अंबेडकर चौक में देखा जा सकता है।

जिसके लिए रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष श्री नगेन्द्र नेगी जी के निर्देशानुसार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सूचना जारी किया गया है इस सूचना में कहा गया है कि विगत दिनों संविधान निर्माता जननायक बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ असामाजिक तत्व के द्वारा अशोभनीय निंदनीय कृत्य के संबंध में प्रतिमा स्थल पर निरिक्षण एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श हेतु सारंगढ़ की पुर्व विधायक श्रीमती पदमा घनश्याम मनहर जी बिलाईगढ के पुर्व विधायक श्री चन्द्रदेव राय जी का आगमन आज शाम 04 बजे अंबेडकर चौक रायगढ़ में होगा। संभावना यह जताई जा रही है कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर यदि प्रशासन संतोषजनक जवाब और दोषियों पर कार्यवाही नहीं करती है तो आने वाले समय में कांग्रेस इस मामले को लेकर बड़ा आंदोलन कर सकती है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read