Homeरायगढ़अंबेडकर प्रतिमा पर मिट्टी लगाने के मामले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

अंबेडकर प्रतिमा पर मिट्टी लगाने के मामले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा रायगढ़, कहा-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

क्रांतिकारी न्यूज़
रायगढ़।
रविवार रात अज्ञात शख्स या व्यक्तियों के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर मिट्टी लगा दी गई। जिसके बाद सोमवार सुबह से शहर का माहौल गर्मा गया। इस मामले में सत्ता पक्ष, विपक्ष के साथ-साथ सभी राजनीतिक दल और सर्व समाज आक्रोश स्पष्ट देखा जा रहा है। लेकिन अब तक इस मामले में पुलिस के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई होता नहीं दिख रहा है। मामला सामने आने के बाद रायगढ़ पुलिस प्रशासन ने इस मामले में जल्द कार्यवाही करने की बात कहीं थी। मगर अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई होता नहीं दिख रहा है। हालांकि प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों थाने बुलाकर पूछताछ की है मगर पुलिस की कार्रवाई कहां तक पहुंची या स्पष्ट नहीं है।

इस मामले में कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री उमेश पटेल पहले ही प्रशासन को चेतावनी दे चुके हैं। अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस का एक बुधवार को रायगढ़ पहुंचा, जिसमें कांग्रेस सारंगढ़ बिलाईगढ़ पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, पदमा घनश्याम मनहर रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नागेंद्र नेगी शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता घटनास्थल अंबेडकर चौक में एकत्रित हुए। इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने बताया कि विगत दिनों संविधान निर्माता जननायक बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ असमाजिक तत्व के द्वारा अशोभनीय निंदनीय कृत्य के किया गया है इस पर पुलिस प्रशासन यदि कार्रवाई नहीं करती है तो कांग्रेस इस मामले में बड़ा आंदोलन करने सडक़ पर उतरेगी।

राजनीतिक और सामाजिक भावना हुई आहत
रायगढ़ में संविधान निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर के प्रतिमा के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर बाबा साहब को मानने वाले आम नागरिक तथा सामाजिक और राजनीतिक दलों के लोगों की भावना भी आहत हुई है। इस घटना को लेकर सभी राजनीतिक दल तथा विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने अपना विरोध जताते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है। वही इस मामले में भी रायगढ़ के सुरक्षा और कानून व्यवस्था एक बार फिर सवाल उठाया है क्योंकि शहर के सबसे संवेदनशील इलाका जहां जिलाधीश कार्यालय के साथ-साथ न्यायालय और जिला पंचायत जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय हैं। लेकिन इस पूरे क्षेत्र में कहीं भी सीसीटीवी वह अन्य सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं थी।जिस कारण इस घटना को आसानी से अंजाम दिया गया। हालांकि फिलहाल प्रशासन ने घटनास्थल पर लाइट और सीसीटीवी लगा दिया है। मगर समय के साथ-साथ कार्यवाही की मांग को लेकर लोगों में आक्रोश भी बढ़ रहा है। राजनीतिक दलों के साथ-साथ समाज विशेष के प्रतिनिधि और भीमराव अंबेडकर के अनुयाई भी आंदोलन का रुख कर सकते हैं इसीलिए इस मामले में जल्दी पुलिस प्रशासन को असली गुनहगार तक पहुंचना होगा नहीं तो पुलिस प्रशासन को बड़े आंदोलन का सामना करना पड़ेगा।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read