Homeरायगढ़बिहार से आये रसोइए ने रायगढ़ के कारोबारी के स्टाफ रूम में...

बिहार से आये रसोइए ने रायगढ़ के कारोबारी के स्टाफ रूम में फांसी लगाई, ढिमरापुर क्षेत्र में सनसनी

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
शहर के ढिमरापुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठित कारोबारी आयुष मित्तल के मकान के स्टाफ रूम में रसोइए की सन्दिग्ध परिस्थितियों में सीलिंग फैन में तौलिए से बंधे फंदे पर झूलती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक, बिहार का रहने वाला था। कोतवाली पुलिस मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुटी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ढिमरापुर क्षेत्र में डॉ. रूपेंद्र पटेल के नए क्लीनिक वाली डीकॉट गली में आयुष मित्तल रहता है, जिसका गढ़उमरिया में लोहे का काम होता है। आयुष मित्तल के यहां मूलतः बिहार प्रान्त के कटोरिया थानांतर्गत ग्राम जामाजोर खरवासामी निवासी ओमप्रकाश यादव पिता जुम्मन यादव (35 वर्ष) खाना बनाने का काम करते हुए वहीं स्टाफ रूम में रहता था।

चूंकि, ओमप्रकाश बीते शुक्रवार को खाना पकाने के लिए मित्तल परिवार के यहां नहीं गया था। ऐसे में आज सुबह लगभग साढ़े 10 बजे जब मित्तल परिवार अपने रसोइए की टोह लेने उसके कमरे में गया तो वहां का नजारा देख एकबारगी उनकी रूह तक कांप उठी, क्योंकि ओमप्रकाश की लाश कमरे के सीलिंग पंखे में बंधे तौलिए के फंदे पर लटक रही थी। फिर क्या, बदहवास मित्तल फैमिली ने मौके की नजाकत को भांप इसकी सूचना सिटी कोतवाली में दी।

बहरहाल, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है और रसोइए की लाश को फंदे से नीचे उतारते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। रसोइए ने आयुष मित्तल के यहां आखिर किन कारणों से मौत को गले लगाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। कोतवाली पुलिस मृतक के परिजनों के रायगढ़ आने का इंतजार करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read