
क्रांतिकारी संकेत
बरमकेला ब्लॉक के अंतर्गत सरिया नगर पर स्थित चौहान पारा शासकीय प्राथमिक शाला को युक्तिकरण के तहत बंद कर दिया गया। स्कूल को खोलवाने के लिए शासन प्रशासन से चौहान समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामीण लम्बे समय से मांग व संघर्ष कर रहे थे। शासन प्रशासन की विलंब कार्यवाही से नाराज हो कर समाज व ग्रामीणों द्वारा मंगलवार को स्कूल प्रांगण के बगल में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना की खबर पहुँचने के बाद विभाग में हड़कंप मची और शिक्षा विभाग अधिकारी धरना स्थल पहुंच कर स्कूल का ताला खोल कर पूर्व की भांति पुनः स्कूल संचालित करने का निर्णय लेते हुये स्कूल चालू किया गया।
आपको बता दें कि सरिया डीपा पारा प्राथमिक स्कूल लगभग 42 वर्ष से संचालित हो रही थी। अनुसूचित जाति वर्ग चौहान समाज के अधिकांश बच्चे नियमित रूप से पढ़ाई करते आ रहे थे। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नया नीति युक्तिकरण के तहत गलत तरीके से स्कूल बंद कर दिया गया था। जिससे ग्राम वासियों व बच्चे परेशान थे।

ग्रामीण चन्द्रशेखर चौहान ने बताया कि स्कूल बंद होने के बाद गांव के ग्रामीण जन परेशान थे, शासन प्रशासन से गुहार लगाते लगाते थक गए थे। मंगलवार को ग्रामीणों व समाजिक पदाधिकारी द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया धरना के बाद स्कूल को खोलने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है।





