Homeरायगढ़Jashpur Dushkarm Case: शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म,...

Jashpur Dushkarm Case: शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

जशपुरनगर। जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म (Shadi Ka Jhansa Dushkarm) के गंभीर मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मामला दर्ज होने की शुरुआत
20 जुलाई 2025 को, 22 वर्षीय पीड़िता ने थाना सन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि ग्राम सन्ना निवासी अभिषेक यादव (22 वर्ष) ने 31 अक्टूबर 2024 से शादी का वादा कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, अभिषेक ने 8–10 दिन के अंतराल में बार-बार संबंध बनाए। जब युवती करीब 6–7 महीने की गर्भवती हो गई, तब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया।

दूसरा आरोपी भी शादीशुदा निकला
इसी बीच, उसी गांव का एक और युवक कपिलदेव यादव (22), जो पहले से शादीशुदा है और जिसे उसकी पत्नी छोड़ चुकी है, ने भी पीड़िता की मजबूरी का फायदा उठाया। 17 जुलाई 2025 को उसने भी उसे अपने घर ले जाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में उसने भी शादी से इनकार कर दिया।

पुलिस की सख्त कार्रवाई – Jashpur Police Action
जशपुर पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(M) के तहत केस दर्ज किया। महज कुछ घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पर्याप्त सबूतों के आधार पर कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।

पुलिस टीम की तत्परता सराहनीय
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव, आरक्षक संतोष प्रजापति, प्रवीण खलखो, विमलेश्वर, नीलम साय पैंकरा, मनोज जांगड़े, अभय चौबे, और महिला आरक्षक सुनीति एक्का की विशेष भूमिका रही।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read