Homeछत्तीसगढ़"CM विष्णुदेव साय ने PM मोदी से की मुलाकात – निवेश, मेडिसिटी,...

“CM विष्णुदेव साय ने PM मोदी से की मुलाकात – निवेश, मेडिसिटी, जन विश्वास विधेयक और अमृत रजत महोत्सव पर चर्चा”

क्रांतिकारी संकेत
नई दिल्ली/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnudeo Sai) ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को 1 नवंबर 2025 को रायपुर में आयोजित अमृत रजत महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार की भावी योजनाओं, विकास की प्राथमिकताओं और जनकल्याण से जुड़े विषयों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ को अमृत रजत जयंती वर्ष (Amrit Rajat Jayanti Varsh) के रूप में मनाया जा रहा है, और प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन को ऐतिहासिक बना देगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अंजोर विज़न @2047 तैयार किया है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, नवाचार और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में समावेशी विकास को दिशा देगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र के “जन विश्वास अधिनियम 2023” से प्रेरणा लेकर “जन विश्वास विधेयक 2025” पारित किया है, जिससे न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता और जनता की पहुंच बेहतर हुई है।

नवा रायपुर के विकास पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने SCRDA की भूमिका बताई, जिसके माध्यम से राजधानी क्षेत्र को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है।

वहीं, मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि औद्योगिक निवेश (Industrial Nivesh) में छत्तीसगढ़ ने बड़ी छलांग लगाई है। उन्होंने बताया कि 2024 में लागू की गई नई औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत राज्य में निवेशकों की रुचि बढ़ी है। अब तक 84 कंपनियों से 6.65 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। नवा रायपुर में देश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव रखी जा चुकी है और एआई डेटा सेंटर पर कार्य प्रारंभ हो गया है।

शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने बताया कि दूरदराज़ अंचलों में डिजिटल संसाधनों और प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य सरकार मेडिसिटी और एडु सिटी जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर काम कर रही है, जिससे छत्तीसगढ़ को मेडिकल हब के रूप में नई पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सरकार की पुनर्वास नीतियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन क्षेत्रों में शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेज़ी से विस्तार हुआ है, जिससे आम नागरिकों का शासन पर विश्वास बढ़ा है।
Amrit Rajat Jayanti

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read