Homeरायगढ़150 फीट लंबे तिरंगे के साथ रायगढ़ में 12 अगस्त को निकलेगी...

150 फीट लंबे तिरंगे के साथ रायगढ़ में 12 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, सभी तैयारियां पूरी

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
‘एक तिरंगा देश के नाम’ जन जागरूकता अभियान के तहत 12 अगस्त मंगलवार को सुबह 10 बजे नटवर स्कूल खेल मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस गौरवशाली तिरंगा यात्रा के सन्दर्भ में संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़ के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने मीडिया से एक पत्रकार वार्ता में रूबरू होकर बताया कि इस वर्ष इस तिरंगा यात्रा को शानदार चार वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। इस वर्ष इस तिरंगा यात्रा को और विस्तृत करते हुए लोगों की मांग को देखते हुए 150 फीट लंबा तिरंगा बनवाया जा रहा है। पिछले वर्ष 100 फीट का तिरंगा लंबाई में बनाया गया था।

लगातार लोगों में देशप्रेम के प्रति बढ़ रही जन जागरूकता को देखते ये निर्णय लिया गया कि इस वर्ष सर्व समाज को भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आग्रह किया जाएगा। इसके लिए लोगों से बातचीत हो भी रही है। इस वर्ष एक मोबाइल वेन को यात्रा के पीछे रखेंगे, जिसमें मौसम को देखते हुए डॉक्टर, नर्स मौजूद रहेंगे। चिकित्सा सेवा का सामान रखा जाएगा ताकि किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में उस व्यक्ति या स्कूली बच्चों को समय पर चिकित्सा सेवा मिल सके। इस बार भी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाने आमंत्रित किया गया है। श्री शर्मा ने बताया कि पिछले साल 2000 लोगों ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे। इस वर्ष यह संख्या दोगुनी होने की उम्मीद है। रास्ते में जगह-जगह बच्चों के लिए पानी, जूस और बिस्किट के स्टाल भी लगाए जाएंगे। तिरंगा यात्रा नटवर स्कूल से आरंभ होकर शहर के चौक-चौराहों से होकर वापस नटवर स्कूल में आकर समाप्त होगी।

शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायों से अपील
देश प्रेम और राष्ट्रभक्ति के प्रति अलख जगाने तथा एकता और सद्भावना का संदेश देने के लिए रायगढ़ में निकलने वाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से निकलेगी। तिरंगा यात्रा के आयोजकों ने शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायियों से भी अपील की है कि जब उनके प्रतिष्ठान अथवा कार्यालय के सामने से तिरंगा यात्रा निकले तो सभी अपने कर्मचारियों के साथ इस यात्रा को तिरंगा दिखाकर अपना समर्थन देवें। क्योंकि अधिकांश व्यापारी वर्ग के लोग अपने बिजी शेड्यूल के कारण रैलियों में शामिल नहीं हो पाते हैं लेकिन वह अपने प्रतिष्ठान से ही इस तिरंगा यात्रा को अपना समर्थन दें ताकि इस तिरंगा यात्रा का संदेश पूरे छत्तीसगढ़ में जाए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा देश के वीर सपूत एवं भारत माता की झांकी भी निकल जाएगी। तिरंगा यात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगी।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read