Homeरायगढ़तिरंगा यात्रा की ऐतिहासिक सफलता के लिए रामचंद्र शर्मा ने जताया शहर...

तिरंगा यात्रा की ऐतिहासिक सफलता के लिए रामचंद्र शर्मा ने जताया शहर वासियों का आभार

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
मंगलवार नटवर स्कूल से डेढ़ सौ मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में लगभग ढाई हजार लोगों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया। इसके अलावा शहर के लोगों ने अपने घर और प्रतिष्ठानों से निकलकर तिरंगा यात्रा को झंडा दिखाकर अपना समर्थन दिया।

लगातार चौथे वर्ष आयोजित इस तिरंगा यात्रा की ऐतिहासिक सफलता के लिए कार्यक्रम के संयोजक रामचंद्र शर्मा ने समस्त शहर वासियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि देश प्रेम सद्भावना और एकता के लिए आयोजित इस तिरंगा यात्रा में शहर के हर वर्ग ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के साथ-साथ हिंदू मुस्लिम सिख इसाई समाज के प्रतिनिधियों ने भी तिरंगा लहराया है।

शहर के सभी पत्रकार सोशल मीडिया के प्रतिनिधि तथा लेखक और साहित्यकारों ने अपना प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग तिरंगा यात्रा को दिया । शिक्षाविद रामचंद्र शर्मा ने तिरंगा यात्रा को अपना समर्थन देने वाले रायगढ़ जिले के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी रायगढ़ शहर के गणमान्य नागरिक, सभी व्यापारिक संगठन सामाजिक संगठन राजनीतिक दलों के जन प्रतिनिधि, यात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने वाली ट्रैफिक पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था में लगे रायगढ़ पुलिस जवानों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read