Homeरायगढ़Raigarh : झोलाझाप डॉक्टर के चक्कर में भोला यादव ने गंवाई अपनी...

Raigarh : झोलाझाप डॉक्टर के चक्कर में भोला यादव ने गंवाई अपनी जान!

सर्दी-बुखार से था पीडि़त, तथाकथित डॉक्टर ने लगाई सुई और हो गई मौत

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनिया नगर मोहल्ले में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां एक डॉक्टर ने मरीज भोला यादव को ऐसी सुई लगाई कि, एक घंटे में ही उसकी अकाल मृत्यु हो गई। इस मामले की थोड़ी सी पड़ताल करने पर पता चला कि यह क्लीनिक और डॉक्टर दोनों ही संदिग्ध है। ना क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन है, ना डॉक्टर साहब का। फिर भी यह कम से कम सात आठ सालों से तो लगातार चल रहा है। इसके पहले भी यहां एक बच्ची की मौत हो चुकी है।

शहर के कोतरा रोड सोनिया नगर पटाखा गोदाम के सामने नेचरो क्लीनिक हैं। यहां एक व्यक्ति बैठता है, जो अपने आप को डॉक्टर बताता है, जिसका नाम भुनेश्वर साहू है। वह मोहल्ले के लोगों का इलाज करता है, बगल में उसने दवाई की दुकान खोल कर रखी है, जहां उसकी लिखी दवाइयां मिलती हैं, सुई से लेकर बॉटल तक। क्लीनिक के पास ना कोई डॉक्टर का नाम है.. ना ही कोई रजिस्ट्रेशन नंबर है और ना ही किसी भी डिग्री का जिक्र है। लेकिन यहां पर हर रोज कम से कम 40 से 50 मरीज का इलाज होता है।

आज दोपहर करीब 1 बजे सोनिया नगर निवासी भोला यादव, उम्र करीब 45 वर्ष, सर्दी बुखार से पीडि़त था। इलाज कराने कथित डॉक्टर भुनेश्वर साहू के पास गया। डॉक्टर ने सुई लगाई , उसके एक घंटे बाद उसकी मृत्यु हो गई।  घटना क पता चलने पर मोहल्ले वालों ने हंगामा किया। बताया जाता है कि डॉक्टर साहब ने पीडि़त के परिजन को मैनेज कर लिया है।  इस मामले में मोहल्ले वालों से बातचीत की गई तो, एक और जानकारी सामने आई। कुछ 4 साल पहले ऐसे ही बच्ची को डॉक्टर साहब ने सुई लगाई थी और उसकी मौत हो गई थी।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read