Homeरायगढ़कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा आज... ...

कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा आज… महासचिव सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज सहित पार्टी के सभी बड़े नेता होंगे शामिल….

क्रांतिकारी न्यूज़

रायगढ़ : शहर में कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय वोट अधिकार यात्रा आज रायगढ़ में निकलेगी। इसमें पार्टी के महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल होंगे। स्टेशन चौक सहित यात्रा गुजरने वाले मार्ग कांग्रेस के बैनर, झंडे से अटे पड़े हैं।
कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में वोट चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ लगभग 17 दिनों तक वोट अधिकार यात्रा की है। 9 सितंबर को बिलासपुर में वोट अधिकार यात्रा अब वोट चोरी की गूंज छत्तीसगढ़ में भी सुनाई देने लगी है। इसी कड़ी में आज रायगढ़ में कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय वोट अधिकार यात्रा निकलेगी। इसी कार्यक्रम में भाजपा और चुनाव आयोग के वोट चोरी को लेकर प्रदेश स्तरीय हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत भी होगी। इस यात्रा में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित कांग्रेस के सभी बड़े नेता रायगढ़ आएंगे। रायगढ़ व सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कांग्रेस विधायक भी शामिल होंगे। सोमवार को आयोजित होने वाली वोट अधिकार यात्रा को सफल बनाने कांग्रेस नेता जी-जान से जुटे हैं। जिसके तहत जिस मार्ग से यात्रा गुजरने वाली है, वहां कांग्रेस के बैनर, झंडे लगाए जा रहे हैं। पूरा शहर कांग्रेस के बैनर-झंडों से पाट दिया गया है।


इन मार्गों से गुजरेगी वोट अधिकार यात्रा
कांग्रेस का वोट अधिकार यात्रा आज दोपहर 3 बजे रायगढ़ के सत्ती गुड़ी चौक से शुरू होकर घड़ी चौक, हंडी चौक, गद्दी चौक, सुभाष चौक, एसपी ऑफिस के सामने से होकर स्टेशन चौक में सम्पन्न होगी। यात्रा के समापन के बाद कांग्रेस के नेतागण आम सभा को भी संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस रायगढ़ के ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी और अनिल शुक्ला ने जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष प्रस्तावित मंडल और सेक्टर कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ अध्यक्षों तथा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से प्रदेश स्तरीय वोट अधिकार यात्रा ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read