Homeछत्तीसगढ़युवक युवती का मिला शव , प्रेम प्रसंग का मामला....

युवक युवती का मिला शव , प्रेम प्रसंग का मामला….

क्रांतिकारी न्यूज़

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक दिन पहले ही घर से लापता युवती और एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। वहीं नीचे युवती की लाश पड़ी थी। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस आशंका जता रही है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की, फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 17 सितंबर को मृतक युवती के पिता ने चौकी कोल्हेनझरिया में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 16 सितंबर की रात लगभग 8 बजे उसकी बेटी मृतिका संदिला पैंकरा खाना खाकर घर से निकली थी, काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर आसपास पता तलाश की जा रही थी, इसी दौरान 17 सितंबर को माटीपहाड़ छर्रा के गोठान के पास एक पेड़ के नीचे युवती मृत अवस्था में मिली, वहीं उसी पेड़ के ऊपर एक युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना पर चौकी कोल्हेनझरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ पर मालूम चला कि मृत युवती का नाम संदिला पैंकरा है, जो माटीपहाड़ छर्रा की निवासी है। वहीं फंदे पर लटके युवक का नाम चूड़ामणि साय है और वह टांगर गांव थाना कांसाबेल का निवासी है। उसके रिश्तेदार माटी पहाड़ छर्रा में रहते हैं, जिससे वह माटी पहाड़ छर्रा में आता-जाता रहता था।

पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक ने युवती की हत्या कर आत्महत्या की है। दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले में और खुलासा होगा। हत्या, आत्महत्या के कारणों के संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read