
क्रांतिकारी न्यूज़
रायगढ़ : जीएसटी रिफॉर्म के बाद 300 प्रोडक्ट के दाम कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है. लेकिन शहर में चर्चा है कि जीएसटी रिफॉर्म के बाद शहर के डेयरी उद्योग ने अपने उत्पादों का दाम बढ़ाने का फैसला किया है।

इस पर रायगढ़ के प्रोफेसर और स्पोर्ट्स कोच रहे रामजीलाल अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बकायदा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रायगढ़ के जगदीश डेयरी के सूचनानुसार दूध डेयरी वालों ने बताया है कि वे 1 अक्टूबर 2025 से दूध का रेट 60 रुपए कर रहे हैं, वो भी ऐसे समय में जब मोदी जी ने जी एस टी की दरें घटायी हैं और वस्तुओं के दाम कम हो रहे हैं। मंहगाई के नाम पर रेट बढाने का यह उचित समय नहीं है। साथ ही अमूल दूध के रेट भी कम करने की सूचना मिली है। अतः उपभोक्ताओं में डेयरी वालों के निर्णय से रोष की स्थिति निर्मित हो रही है। कलेक्टर महोदय से निवेदन है कि वे इस मामले में समझाइश देवें।





