Homeछत्तीसगढ़कांग्रेस का संगठन सृजन : नए अध्यक्षों के चयन के लिए पर्यवेक्षक...

कांग्रेस का संगठन सृजन : नए अध्यक्षों के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त… कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर ऑब्जर्वर तय करेंगे 6 नाम का पैनल…

क्रांतिकारी न्यूज़ रायगढ़

कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। बताया गया कि पर्यवेक्षकों को जिला आबंटित कर दिए गए हैं। वो ब्लाक में जाकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करेंगे, और अधिकतम छह नाम का पैनल तैयार करेंगे। हाईकमान इनमें से एक नाम पर मुहर लगाएगी। खास बात ये है कि सभी 41 संगठन जिलों में अध्यक्षों का चयन किया जाएगा। खास बात ये है कि पर्यवेक्षकों को बड़े नेताओं के घर जाकर बैठक करने से परहेज़ करने के लिए कहा गया है। एआईसीसी ने जिला अध्यक्षों के चयन के लिए 17 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। प्रदेश में कांग्रेस के 41 संगठन जिले हैं, जिनमें से 11 में छह माह पहले अध्यक्ष की नियुक्ति हो चुकी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सभी जिलों में नए अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। संभव है कि नए अध्यक्षों को रिपीट किया जा सकता है। जिन नेताओं को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया है, वो अपने प्रदेश के बड़े नेता हैं। कुछ तो छत्तीसगढ़ में काम कर चुके हैं। मसलन, सांसद सप्तगिरी उल्का छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिव रहे हैं। इनके अलावा और भी कई ऐसे बड़े नेता हैं जो कांग्रेस के संगठन सृजन के तहत नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए अपनी भूमिका अदा करेंगे। कांग्रेस इस बार संगठन की नीव मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। पार्टी अपने संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत नए और ऊर्जावान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मौका दे रही है हाल ही के दिनों में मंडल सेक्टर और बूथ कमेटियों के गठन में इस बात का ध्यान रखा गया कि संगठन में 50% युवाओं को मौका मिले। अब जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी क्या सर्कुलर जारी करती है यह तो आने वाला वक्त ही तय करेगा। फिलहाल नए अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर स्थानीय स्तर पर दावेदार अपने-अपने हिसाब से कार्यकर्ताओं को साधने में लगे हैं।

पीसीसी चीफ दीपक बैज


कांग्रेस के लिए वर्ष 2025 संगठन के लिए समर्पित वर्ष है। एआईसीसी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में भी जल्द शुरू होगा संगठन सृजन कार्यक्रम, एआईसीसी द्वारा चयनित ऑब्जर्वर की टीम प्रत्येक जिले में जाकर सर्वे कर जिलाध्यक्षों का चुनाव करेंगी। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर भी संगठन को मजबूत करने का कार्य जारी है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read