Homeरायगढ़गांव के पास पहुंचा हाथियों का बड़ा दल, मचा हड़कंप देखें Video..

गांव के पास पहुंचा हाथियों का बड़ा दल, मचा हड़कंप देखें Video..

धरमजयगढ़ वनमंडल के ग्राम कोईलार की घटना, ग्रामीणों ने एकजुट होकर जंगल की ओर खदेड़ा, जिले में 108 हाथियों का दल कर रहा विचरण

क्रांतिकारी संकेत न्‍यूज
रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल के ग्राम कोईलार में मंगलवार को सुबह 100 से अधिक हाथियों का दल अचानक गांव में घुस आया। हाथियों के आमद से पूरे गांव में हडक़ंप मच गया और लोग एकजुट होकर हाथियों को खदेडऩे की कोशिश करने लगे। हाथियों के विशाल झुंड को खदेडऩे के लिए उसके पास जाने से बड़ी घटना हो सकती थी। हालंकि गनीमत रही कि हाथियों ने कोई आक्रामकता नहीं दिखाई और हाथियों का दल आगे की ओर बढ़ गया।

WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM
WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM

रायगढ़ जिले में ग्रामीणों के द्वारा हाथियों के एक बड़े दल को खदेडऩे का वीडियो सामने आया है। जिले में इन दिनों 108 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। बीती रात हाथियों ने अलग-अलग जगहों में कुल 51 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले कोयलार के राजा जंगल में बीते तीन दिनों से हाथियों के दो दलों ने डेरा जमाया हुआ है। हाथियों के एक दल में जहां 19 हाथी है तो वहीं दूसरे दल में 31 हाथी मौजूद हैं।

गांव के ग्रामीणों ने बताया कि 31 हाथियों का दल बीती रात माड नदी को पार करने का प्रयास कर रहा था परंतु नदी में पानी अधिक होनें की वजह से हाथी नदी पार नही कर पाये जिसके बाद आज सुबह फिर से 31 हाथियों का दल कोयलार गांव के करीब भारतमाला रोड के पास पहुंचा था। हाथियों के इस दल में कुछ शावक भी शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गांव के ग्रामीणो को जैसे ही हाथी के आने की जानकारी मिली वे अपनी फसलो और घरों की रक्षा करने हेतु एकजुट होकर हो हल्ला करते हुए हाथियों को भगाने में जुट गए।

धान की फसल को पहुंचाया नुकसान
वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के जंगलों में विचरण कर रहे हाथियों के दल ने बीती रात 51 ग्रामीणों के धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है जिसमें दुलियामुडा में 04 किसानों, प्रेमनगर में 09 किसानों, धवईडांड में 03 किसानों, सोहनपुर, सजवारी, सिसरिंगा में 09 किसानों, हाटी, खडगांव में 08 किसानों के अलावा गडाईनबहरी, बांघपाली, नवापारा में दीवाल को ढहाते हुए 13 किसानों की धान की फसल को हाथियों नुकसान पहुंचाया है। इसी तरह रायगढ़ वन मंडल में भी हाथियों ने सामारूमा में 02 किसानों के अलावा सरईडीपा और ठुठीकोना में 03 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है।

हाथियों की मूवमेंट पर है वन विभाग की नजर
रायगढ़ जिले में हाथियों की बढ़ी हुई संख्या के मद्देनजर वन विभाग के अधिकारियों के अलावा हाथी मित्र दल, व हाथी ट्रैकरों के द्वारा ड्रोन कैमरे की मदद से हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाये हुए है। वर्तमान समय में रायगढ़ व धरमजयगढ़ वन मंडल में कुल 108 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read