Homeछत्तीसगढ़"बेटे की मौत ने उजाड़ापूरा परिवार : जांजगीर में दम्पत्ति ने दे...

“बेटे की मौत ने उजाड़ापूरा परिवार : जांजगीर में दम्पत्ति ने दे दी जान,पेड़ से लटके मिले शव”…..

क्रन्तिकारी संकेत न्यूज़

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के धरदेई गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इकलौते बेटे की हालिया सड़क हादसे में मौत के बाद सदमे में डूबे माता-पिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में सोमवार सुबह एक दंपति के शव पेड़ से लटके मिले। मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल (47) और कृष्णा पटेल (48) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने इकलौते बेटे की हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना में मौत के बाद गहरे सदमे में थे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बेटे की असमय मौत के बाद से ही घर का माहौल पूरी तरह बदल गया था। पड़ोसियों का कहना है कि दंपति बेहद शांत और गुमसुम रहने लगे थे। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है।

सोमवार सुबह सामने आई घटना

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह गांव के लोगों ने घर के पास पेड़ पर दोनों को फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। शिवरीनारायण थाना की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को नीचे उतारा। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पंचनामा तैयार किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि बेटे की मौत का गहरा मानसिक आघात दंपति सहन नहीं कर पाए। हालांकि, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read