
क्रन्तिकारी संकेत न्यूज़
यूपी के मथुरा में एक कार नहर में गिर गई। कार सवार 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत हो गई। चारों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान जा रहे थे।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर नहर में गिर गई। कार में बैठे 4 युवकों की डूबने से मौत हो गई। इनमें से 2 लॉ स्टूडेंट थे। चारों दोस्त एक शादी में शामिल होने के लिए राजस्थान जा रहे थे।
मोड़ नहीं देख पाया ड्राइवर और नहर में जा गिरी कार
स्थानीय लोगों ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर मोड़ नहीं देख पाया। कार 6 मीटर गहरी नहर में गिर गई। 2 युवकों को लोगों ने कार का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाल लिया था। 2 लड़कों के शव कार में फंसे रहे। फिर कार को क्रेन से बाहर निकाला गया।

शादी में राजस्थान जा रहे थे चारों
चारों दोस्त राहुल, अमित, मोहित और एक मित्र और राजस्थान के डीग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अमित और मोहित लॉ पढ़ रहे थे। वहीं राहुल टेलर था। कार के मालिक राहुल वर्मा के एडवोकेट भाई सज्जन सिंह हैं।
पुलिस और दमकल ने किया रेस्क्यू
कार का नंबर UP 85 CV 9856 है। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। दोनों युवकों को बचाया नहीं जा सका।
चौथे युवक की नहीं हुई पहचान
एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले चौथे युवक की पहचान की जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि सभी सबूत जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।





