Homeक्राईम न्यूजऑपरेशन आघात के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता — एनडीपीएस एक्ट...

ऑपरेशन आघात के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता — एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परमेश्वर सोनी गिरफ्तार,गांजा तस्करी प्रकरण में फरार आरोपी को मुखबीर सूचना पर बस स्टैंड के पास दबोचा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त,गांजा तस्करी प्रकरणों में एंड टू एंड कार्यवाही कर हर तस्कर को पकड़ा जायेगा…..एसएसपी शशि मोहन सिंह

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी परमेश्वर सोनी उर्फ प्रेम सोनी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को मुखबीर की सूचना पर बस स्टैंड के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG 06 GY 3880 जप्त की गई है।

     विदित हो कि दिनांक 2 नवंबर 2025 को कोतवाली पुलिस द्वारा लक्ष्मीपुर निवासी आशा सोनी पति गोविंद सोनी के घर मुखबीर सूचना पर गांजा रेड की कार्रवाई की गई थी, जिसमें महिला आरोपी के कब्जे से अवैध बिक्री के लिए रखा गया 3 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 36,000 रुपये तथा एक ओपो कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया था। इस मामले में आरोपी आशा सोनी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 567/2025 धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। महिला आरोपी से पूछताछ में प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने गांजा आपूर्ति श्रृंखला की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 3 नवंबर 2025 को उसके साथ अवैध गांजा विक्रय में संलिप्त आरोपी विद्याधर गिरी पिता करनसाय गिरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बिरकोल थाना सराईपाली को गिरफ्तार किया था, जिसने महिला आरोपी को गांजा उपलब्ध कराना स्वीकार किया था।

   इस गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा एक अन्य आरोपी परमेश्वर सोनी उर्फ प्रेम सोनी पिता महत्तम सोनी, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम बिरकोल थाना एवं तहसील सराईपाली जिला महासमुंद, घटना के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार पतासाजी की जा रही थी तथा न्यायालय में धारा 193(8) बीएनएसएस के तहत चालान प्रस्तुत कर आरोपी की तलाश जारी थी। ऑपरेशन आघात के तहत फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय मुखबीर तंत्र लगाया गया था, जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को आरोपी के बस स्टैंड के पास होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

     गिरफ्तार आरोपी परमेश्वर सोनी उर्फ प्रेम सोनी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा प्रकरण में उसके विरुद्ध शीघ्र पूरक चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यवाही में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, कोसो जगत, प्रधान आरक्षक दिलीप भानू और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

👉 एसएसपी शशि मोहन की दो टूक-

    रायगढ़ पुलिस “ऑपरेशन आघात”  के तहत मादक पदार्थों की तस्करी में एंड टू एंड कार्यवाही कर हर संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई करेगी, इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read