
टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स का मोस्ट अवेटेड टीज़र आज 20 फरवरी 2026 को सुबह 9:35 बजे रिलीज़ हो गया है। टीज़र में यश का दमदार लुक नजर आ रहा है। टीज़र के अंत में यश का क्लीन शेव लुक भी दिखता है।
चार साल बाद यश की वापसी
KGF: Chapter 2 की ऐतिहासिक सफलता के बाद यश चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म ने उन्हें पैन-इंडिया सुपरस्टार बना दिया था। अब Toxic से उनकी नई इमेज और भी गहरी और खतरनाक दिख रही है।
कहानी क्या है?
फिल्म की कहानी 1940 से 1970 के दशक के बीच गोवा में सेट है। यह एक ऐसे शख्स की कहानी है जो डर, खून और विश्वासघात के जरिए अपना साम्राज्य खड़ा करता है। फिल्म में अपराध जगत के अंधकार की कहानी दिखाई गई है।
निर्देशन और स्टारकास्ट
फिल्म का निर्देशन Geetu Mohandas ने किया है, जो पहले Liar’s Dice और Moothon जैसी सराही गई फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं।
फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिनी वसंत जैसे सितारे हैं।
रिलीज डेट और बॉक्स ऑफिस क्लैश
फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 भी रिलीज हो रही है। यानी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।





