Homeछत्तीसगढ़सुरक्षा बालो का एक्शन : सुरक्षा बालो ने एक व्यापक अभियान चलाकर...

सुरक्षा बालो का एक्शन : सुरक्षा बालो ने एक व्यापक अभियान चलाकर इन 44 ढाचो को पूरी तरह से हटा दिया है…

क्रन्तिकारी संकेत न्यूज़

 नक्सलवाद की जड़ों पर निर्णायक प्रहार करते हुए छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त अभियान में सी-60, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला पुलिस ने मिलकर नक्सलियों से जुड़े 44 स्मारकों को ध्वस्त किया। ये स्मारक वर्षों से नक्सली प्रभाव और प्रचार के प्रतीक माने जा रहे थे।

कार्रवाई का उद्देश्य नक्सलवाद के महिमामंडन पर रोक लगाना और स्थानीय युवाओं को गुमराह होने से बचाना है। अधिकारियों के मुताबिक अभियान पूरी तरह योजनाबद्ध और क्षेत्रीय सुरक्षा आकलन के बाद अंजाम दिया गया। बलों की इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा का संदेश और प्रशासनिक पकड़ मजबूत हुई है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार तेज किए जा रहे हैं, ताकि शांति और विकास का रास्ता साफ हो सके।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read