Homeविविधट्रंप का विजय शंखनाद : "स्वर्ण युग की शुरुआत !"

ट्रंप का विजय शंखनाद : “स्वर्ण युग की शुरुआत !”

क्रन्तिकारी संकेत न्यूज़

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार अमेरिकी कांग्रेस में वार्षिक ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ को संबोधित किया। 24 फरवरी की रात अपने दूसरे कार्यकाल के पहले स्टेट ऑफ द यूनियन में ट्रंप ने 13 महीनों की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि यह अमेरिका का स्वर्ण युग है। अमेरिका ने कभी भी ऐसा बदलाव नहीं देखा था। उन्होंने कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था पहले कभी इतनी तेजी से नहीं बढ़ी और दावा किया कि देश को पहले डेड कहा जाता था, अब हम सबसे आगे हैं।

ट्रंप ने यह भी दोहराया कि उन्होंने ‘ड्रिल, बेबी, ड्रिल’ का अपना वादा निभाया है। यह नारा अमेरिकी राष्ट्रपति और अन्य रिपब्लिकन नेताओं द्वारा अमेरिका में तेल और गैस ड्रिलिंग को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही उन्होंने अर्थव्यवस्था, सीमा सुरक्षा, ड्रग्स कंट्रोल और अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर जोर दिया।

डोनाल्ड ट्रंप ने संबोधन की शुरुआत में कहा कि मैंने एक ऐसे देश की कमान संभाली थी जो संकट में था। रिकॉर्ड महंगाई, युद्ध और वैश्विक अराजकता फैली हुई थी लेकिन आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि हमने ऐसा बदलाव किया है जो किसी ने पहले नहीं देखा, और यह उलटफेर युगों का है। उन्होंने दावा किया कि अर्थव्यवस्था में तीन महीनों में ही रिकवरी हो गई है। गैस की कीमतें काफी कम हो गई हैं। हमारा देश पहले से बड़ा और मजबूत है।

अमेरिकी सीमा अब सुरक्षित

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिकी सीमा अब सुरक्षित है और दुश्मन डरे हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारी सेना और पुलिस पहले से कहीं अधिक मजबूत है, और वैश्विक मंच पर अमेरिका को एक बार फिर सम्मान प्राप्त है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इमिग्रेशन का मुद्दा उठाया, जो उनके चुनाव अभियान के प्रमुख मुद्दों में से एक था, और अपने प्रशासन के दौरान इसमें महत्वपूर्ण बदलाव का दावा किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले एक साल में अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर घातक फेंटानिल की तस्करी में रिकॉर्ड 56 प्रतिशत की गिरावट आई है।

पुरुष हॉकी के ओलंपिक हीरो कॉनर हेलेब्यूक को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की घोषणा की

स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी पुरुष हॉकी के ओलंपिक हीरो कॉनर हेलेब्यूक को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित करने की घोषणा की। अमेरिकी पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी ट्रंप के संबोधन के दौरान यूएस कैपिटल में मौजूद थे। अमेरिका ने 2026 विंटर ओलंपिक के फाइनल में कनाडा को हराकर 46 साल बाद हॉकी में स्वर्ण पदक जीता।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read