Homeछत्तीसगढ़सड़कों पर मौत का तांडव: आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, केबिन बना जिंदा...

सड़कों पर मौत का तांडव: आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, केबिन बना जिंदा कब्र !

क्रन्तिकारी संकेत न्यूज़

त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली के पास शुक्रवार को दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. दुर्घटना में एक ट्रक चालक की केबिन के अंदर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, वहीं दूसरे ट्रक चालक को गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल किया गया है.

घटना वाड्रफनगर–रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर हुई, जिसमें क्लिंकर से लदे ट्रक और चावल से भरे ट्रक के बीच आमने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि क्लिंकर लोड ट्रक में आग लग गई. ट्रक चालक केबिन से बाहर नहीं निकल पाया, और अंदर जलकर मौत हो गई. वहीं चावल से लदे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने केबिन से बाहर निकालकर उपचार के लिए वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वहीं त्रिकुंडा थाना पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. पुलिस द्वारा मृतक चालक के शव को बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है.

इस दर्दनाक हादसे के बाद वाड्रफनगर–रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. काफी देर तक यातायात बाधित रहा. सड़क के दोनों तरफ भारी जाम की स्थिति बन गई थी. पुलिस द्वारा यातायात को नियंत्रित कर मार्ग को धीरे-धीरे सुचारू कराया गया. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है.

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read