
क्रन्तिकारी संकेत न्यूज़
मुंबई में 5 अप्रैल को होने वाले चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 से पहले, यहां 2005 के अवार्ड्स का एक यादगार पल है जब रानी मुखर्जी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता था।
5 अप्रैल को मुंबई में होने जा रहे चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 से पहले, आइए स्क्रीन अवॉर्ड्स के पुराने यादगार पलों पर एक नजर डालते हैं। ऐसा ही एक खास पल साल 2005 के स्क्रीन अवॉर्ड्स में देखने को मिला था, जब रानी मुखर्जी ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया था।
11वें एनुअल स्क्रीन अवॉर्ड्स में रानी मुखर्जी को फिल्म ‘हम तुम’ में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इस कैटेगरी में उनके साथ उर्मिला मातोंडकर (एक हसीना थी), प्रीति जिंटा (वीर जारा), शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (फिर मिलेंगे) और करीना कपूर खान (देव) भी नॉमिनेट थीं।
अवॉर्ड लेते समय रानी मुखर्जी ने अपने भाषण में कहा, “स्क्रीन का बहुत-बहुत धन्यवाद, एक बार फिर मुझे इस अवॉर्ड के लिए चुना गया। मैं ‘हम तुम’ की पूरी टीम का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं- कुणाल, सुनील पटेल, सिद्धार्थ, मेरे को-स्टार सैफ और किरण जी का, जिन्होंने इस फिल्म को खास बनाने में पूरा साथ दिया।”
रानी ने आगे कहा, “यश अंकल का भी धन्यवाद, जो हमेशा मुझे आशीर्वाद देते रहे और मुझे यश राज परिवार का हिस्सा बनाया। और खास तौर पर आदि का, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और अपनी फिल्मों में मौका दिया। आई लव यू आदि। यह अवॉर्ड फिर से आपके नाम।”
कई साल बाद रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने 21 अप्रैल 2014 को इटली में एक निजी समारोह में शादी कर ली थी। बताया जाता है कि शादी से पहले दोनों करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 2009 में आदित्य चोपड़ा का अपनी पहली पत्नी से तलाक होने के बाद उनका रिश्ता और गंभीर हो गया था।





