Homeरायगढ़नहीं थम रहे हादसे : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो ग्रामीणों...

नहीं थम रहे हादसे : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो ग्रामीणों की मौत

एक के जबड़े में आई गंभीर चोट, अस्पताल में चल रहा उपचार

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
रायगढ़ जिले में दो अलग-अलग सडक़ दुर्घटना में दो ग्रामीणों की मौत हो गई वहीं एक अन्य को गंभीर चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। पहली घटना में खेत से घर लौट रहे ग्रामीण को अज्ञात वाहन की ठोकर मारा वहीं दूसरी घटना में सडक़ किनारे खड़ी ट्रेलर से टकरा जाने की वजह से एक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर है।

मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम साल्हेपाली मे रहने वाले निर्मल कुमार राठिया ने थाने मे रिपोर्ट करते हुए बताया की कल सुबह उसके पिता संतोष राम राठिया फसल काटने के लिए पैदल साल्हेपाली फुलवारी खेत गया हुए थे। शाम करीब 6 बजे तक संतोष राम के घर नहीं लौटने पर जब उसका पुत्र उसे ढूंढ़ते निकला तों देखा की चोटीगुड़ा काजूबाड़ी रोड के पास उसके पिता संतोष राम राठिया रोड़ में गिरा पड़ा था और शरीर में चोट लगी थी।

अज्ञात वाहन चालक के द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक से वाहन चलाते हुए उसे पिता को ठोकर मारकर फरार हो गया। जिसके बाद घायल को उपचार हेतु घरघोड़ा सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था जहाँ रात करीब 9 बजे उसकी मौत हो गई। बहरहाल सडक़ हादसे में ग्रामीण की मौत हो जाने के बाद मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर घरघोड़ा पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई बाइक
दूसरी घटना में प्रताप राय ने खरसिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीती रात साढ़े 9 बजे उसकी बहू ने उसे फोन करके बताया कि राहुल राय अपने चाचा कृष्णा प्रसाद राय के साथ बाइक क्रमांक सीजी 11 सीए 1273 में सवार होकर रायगढ़ से अपने गांव आमगांव जा रहे थे। रात करीब 9 बजे के आसपास बाईक सवार जब उल्दा गांव के पास एनएच 49 में पहुंचे ही थे कि सडक़ किनारे खड़ी ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एटी 9655 जिसमें इंडीकेटर नहीं जल रहा था एवं रेडियम पट्टी भी नहीं लगी थी उसमें उनकी बाईक जा टकराई। इस घटना में कृष्णा प्रसाद राय के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर उसकी मौत हो गई। वहीं राहुल राय के जबड़ा व सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसे एम्बुलेंस के जरिये खरसिया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बहरहाल इस मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर खरसिया पुलिस ने धारा 281,125ए, 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

नर्सिंग कॉलेज व प्लांट की बसों में भिड़ंत, दर्जनभर घायल
रायगढ़। जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में दो बसों के बीच जोरदार टक्कर हुई है, जहां नर्सिंग कॉलेज और इंड सिनर्जी लिमिटेड की आपस में टकरा गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवर सहित दर्जनों लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। यह घटना ग्राम चिटकाकानी और जुर्डा मार्ग में डीपीएस स्कूल के पास हुई है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read