
क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़। शहर की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में डॉक्टर्स-डे के उपलक्ष्य में आरोग्य सेतु हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इसके लिए स्कूल की ओर से डेंटल स्पेशलिस्ट डॉ. स्नेहा चेतवानी, डॉ. अंकिता अवस्थी व डॉ. जयश्री पटेल को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उन्होंने बच्चों के दांतों का चेकअप किया और अभिभावकों को सुंदर व मजबूत दांत के लिए टिप्स भी दिए।

स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक व खेलकूद सहित अन्य आयोजन किए जाते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, इसी कड़ी में डॉक्टर्स-डे के उपलक्ष्य में आरोग्य सेतु हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इसके लिए विशेष तौर पर डॉ. स्नेहा चेतवानी, डॉ. अंकिता अवस्थी व डॉ. जयश्री पटेल को आमंत्रित किया गया था। डॉक्टरों ने बारी-बारी से सभी बच्चों के दांतों को चेकअप किया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे, जिन्हें डॉक्टरों ने आवश्यक टिप्स भी दिए।
सेल्फी प्वाइंट रहा आकर्षण का केंद्र
प्राचार्य श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि संस्कार स्कूल में आरोग्य सेतु हेल्थ कैंप के अवसर पर विशेष तौर पर सेल्फी प्वाइंट सजाया गया था। यह बच्चों को आकर्षित कर रहा था। सेल्फी प्वाइंट में बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ सेल्फी ली। इस दौरान बच्चें के साथ उनके माता-पिता के चेहरे पर भी अलग ही खुशी देखी गई। सभी ने स्कूल प्रबंधन के इस पहल की सराहना की और इसी तरह के आयोजन आगे भी करते रहने की गुजारिश की।





