Homeरायगढ़सावधान! बंद है स्ट्रीट लाइट, चलना जरा संभलकर

सावधान! बंद है स्ट्रीट लाइट, चलना जरा संभलकर

दिन ढलते ही पार्क सिटी कॉलोनी से काशीराम चौक तक अंधेरे का साम्राज्य

रायगढ़।  मेंटेनेंस के अभाव में आज शहर के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी है और क्षेत्र में गहरा अंधेरा पसरा रहता है। इसके कारण आए दिन सडक़ दुर्घटनाएं होती रहती हैं। निगम प्रशासन की लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ पड़ रहा है।
कबीर चौक उड़ीसा रोड में पार्क सिटी कॉलोनी से काशीराम चौक तक दर्जनभर खंभों की लाइट पिछले कई महीनों से बंद पड़ी हैं। स्थानीय निवासियों ने इस मामले में कई बार नगर निगम से शिकायत की है, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है।

यह क्षेत्र शहर के प्रमुख इलाकों में आता है, जहां शाम और रात के समय यातायात काफी व्यस्त रहता है। स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। रात के समय यहां से गुजरना बेहद खतरनाक हो गया है। इस रास्ते में शाम ढलने के बाद सब्जी लेने के लिए आसपास के लोग आते हैं। पेट्रोल पंप भी इसी मार्ग में होने पर दोपहिया और चार पहिया गाडिय़ों का आना-जाना लगा रहता है। स्थानीय रहवासियों ने नगर निगम से जल्द से जल्द यहां की लाइट को दुरुस्त कराने की मांग की है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read