Homeक्राईम न्यूजबिलासपुर डायरीज: हुस्न के जाल में फंसा युवक, पुलिस ने ऐसे बचाई...

बिलासपुर डायरीज: हुस्न के जाल में फंसा युवक, पुलिस ने ऐसे बचाई लाज..

क्रन्तिकारी संकेत न्यूज़

बिलासपुर में हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां युवक को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को पचपेड़ी थाना पुलिस ने अंजाम दिया है।

युवती ने धमकी देकर 1 लाख मांगे

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने पार्टी के बहाने एक युवक को अपने घर बुलाया। वहां उसने युवक का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद महिला ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक से एक लाख रुपये की मांग की।

महिला गिरफ्तार

पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस कर रही कई एंगल से जांच

फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस वारदात में महिला की और कौन लोग मदद कर रहे हैं। साथ ही इससे पहले महिला ने किस- किस को ब्लैकमेल किया है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read