Homeछत्तीसगढ़CG शराब घोटाले : पूर्व CM बघेल के एक और करीबी शराब...

CG शराब घोटाले : पूर्व CM बघेल के एक और करीबी शराब कारोबारी पप्पू बंसल को EOW ने हिरासत में लिया

क्रांतिकारी संकेत
रायपुर।
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी शराब कारोबारी पप्पू बंसल को हिरासत में लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, पप्पू बंसल से लंबी पूछताछ की जा रही है। खास बात यह है कि EOW ने पप्पू बंसल और पहले से रिमांड पर चल रहे आरोपी व्यापारी विजय भाटिया को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ शुरू की है।

पूछताछ में शराब घोटाले से जुड़े पैसों की हेराफेरी और निवेश को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि EOW जल्द ही पप्पू बंसल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर सकती है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read