Homeरायगढ़रायगढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने लगाई फटकार

रायगढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने लगाई फटकार

सूचना के अधिकार के तहत चाही गई जानकारी देने में कर रहे हैं आना-कानी

क्रांतिकारी न्यूज
रायगढ़।
रायगढ़ के पर्यावरण विभाग की कार्यप्रणाली किसी से छुपी नहीं है। विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पूर्वक करवाइए के कारण रायगढ़ की जनता प्रदूषण की मार झेलने को मजबूर है। फिलहाल छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने रायगढ़ के क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी को जमकर फटकार लगाई है।

18 दिसंबर 2024 को रायगढ़ के क्षेत्रीय कार्यालय में सूचना के अधिकार के तहत विभाग से जुड़े दस्तावेज और कामकाज के संदर्भ में जानकारी चाही गई है। साथ ही रायगढ़ निगम क्षेत्र के आसपास पहले नगरीय ठोस अपशिष्ट और अनियमित उल्लंघन के कारण लोग स्वस्थ व पर्यावरण को होने वाले नुकसान की रोकथाम बाबत विभिन्न स्तरों से जन समस्या की गई शिकायतों के बारे में भी जानकारी चाही गई है । मगर क्षेत्रीय पर्यावरण विभाग रायगढ़ के कार्यालय से अब तक संबंधित जानकारी देने में आनाकानी की जा रही है। उक्त संदर्भ में आवास एवं पर्यावरण विभाग छत्तीसगढ़ शासन शासन के सचिव तथा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अध्यक्ष को पत्र लिखा गया है जिस पर संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने उक्त परिपेक्ष मे समाधानकारक कार्रवाई करते हुए चाही गई जानकारी सीधे शिकायतकर्ता को उपलब्ध करने को कहा है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read