Homeछत्तीसगढ़सीएम साय के निर्देश पर विधि विभाग में 362 पदों पर होगी...

सीएम साय के निर्देश पर विधि विभाग में 362 पदों पर होगी भर्ती, वित्त विभाग ने दी मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है। न्यायपालिका में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर न्यायालयों में 362 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को मंजूरी दी गई है। उपमुख्यमंत्री अरूण साव के निर्देश पर विधि एवं विधायी विभाग ने वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा था, जिसे तुरंत स्वीकृति मिल गई। इन 362 पदों में कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिससे न्यायालयों के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलेगी।

इन पदों में व्यवहार न्यायाधीश के 57 पद, स्टेनोग्राफर के 46 पद, सहायक ग्रेड-3 के 118 पद, स्टेनोटायपिस्ट के 07 पद, वाहन चालक के 08 पद, प्रोसेस सर्वर के 05 पद, और चौकीदार, गार्डनर, स्वीपर, वाटरमेन के 83 पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एक सहायक प्रोग्रामर का पद भी भरा जाएगा। इस भर्ती से न्यायिक प्रक्रियाओं में तेजी लाने के साथ-साथ न्यायालयों की कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी। कर्मचारियों की संख्या बढऩे से कामकाज का निष्पादन समय पर और सुचारू ढंग से हो सकेगा।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read