Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी...कई जिलों के बदलेंगे...

छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी…कई जिलों के बदलेंगे एसपी….. रायगढ़ एसपी का क्या होगा ? .. पढ़िए पूरी खबर…..

क्रांतिकारी संकेत रायगढ़ / प्रदेश में कानून व्यवस्था में कसावट लाने पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी की जा रही है। एक-दो दिनों के भीतर कई जिलों के एसपी के चेहरे बदलने की चर्चा है। तीन रेंज के आईजी के प्रभार में भी बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है।

WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM
WhatsApp Image 2025-05-20 at 10.33.52 AM

कानून व्यवस्था को मजबूत करने वाले अधिकारी मैदान में तैनात होंगे। वहीं, जुगाड़ से पोस्टिंग पाने वालों पर तबादले की गाज गिरने तय मानी जा रही है। सरकार ने ऐसे अफसरों की पूरी कुंडली तैयार कर ली है। गृह मंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में सोमवार को मंत्रालय में हुई बैठक इसको बल भी दे रहे हैं। पुलिस मुख्यालय में पदस्थ सूत्रों की मानें तो धमतरी, नारायणपुर, खैरागढ़, बेमेतरा, सुकमा, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, गरियाबंद, मुंगेली, सक्ती, जांजगीर चांपा, कोरबा और महासमुंद जिलों के एसपी बदले जा सकते हैं। इन जिलों के एसपी के कामकाज से विभाग संतुष्ट नही है।

सूत्रों की मने तो रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल फ़िलहाल सेंफ जोन में है। उनके तबादले की गुंजाईश कम है। मगर रायगढ़ में पदभार सँभालते हुए उन्हें काफी वक्त हो रहा है। इस लिहाज से अंतिम व् दूसरी सूचि में उनके नाम पर भी विचार हो सकता है। पुलिस मुख्यालय में चर्चा है कि धमतरी और नारायणपुर जिले के एसपी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। इससे तय है कि यहां नये चेहरे तैनात होंगे। साल 2020 बैच के आईपीएस अधिकारियों को बतौर एसपी पोस्टिंग दी जा सकती है। ऐसे में उन्हें रायपुर रेंज की जिम्मेदारी से रिलीव किया जा सकता है। सरगुजा रेंज के आईजी को पुलिस मुख्यालय लाए जाने की चर्चा है।

रेंज के आईजी के बदल सकते हैं प्रभार

पुलिस मुख्यालय में चर्चा है कि दो से तीन रेंज के आईजी के प्रभार बदले जा सकते हैं। इनमें रायपुर, सरगुजा और बिलासपुर शामिल हैं। रायपुर रेंज के आईजी के पास ईओडब्ल्यू-एसीबी की भी जिम्मेदारी है। ईओडब्ल्यू-एसीबी कई हाई प्रोफाइल मामलों की जांच कर रही है।

राज्य सरकार की कड़ी निगरानी

राज्य सरकार की ओर से एसपी के कामकाज पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। विभाग में काफी लंबे समय से फेदबदल की चर्चा थी। पहले निकाय चुनाव और उसके बाद विधानसभा के बजट सत्र के कारण ट्रांसफर रोक रूके हुए थे। इसलिए राज्य सरकार पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करने जा रही है

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read