Homeरायगढ़6वीं वाहिनी की सेनानी निवेदिता पाल ने नेतृत्व में सिविक एक्शन कार्यक्रम

6वीं वाहिनी की सेनानी निवेदिता पाल ने नेतृत्व में सिविक एक्शन कार्यक्रम

कैंप के जवानों व आम जनता के बीच मधुर संबंध कायम रखने की पहल, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों के लिए विविध आयोजन

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उर्दना रायगढ़ के ‘एफ समवाय’’ कैम्प घोर नक्शल प्रभावित क्षेत्र बोड़ागांव जिला-कांकेर थाना आमाबेड़ा में 21 जनवरी को सेनानी श्रीमती निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में हुआ।

कैम्प के अधिकारियों एवं जवानों तथा आम जनता से मधुर संबंध कायम रखने के मद्देनजर सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें इकाई के एड्ज्यूटेंट ब्रजेश तिवारी, सहायक सेनानी सुरेश लकड़ा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंतागढ़ शुभम तिवारी के साथ-साथ डी-समवाय तरान्दुल कांकेर की कंपनी, 18वीं वाहिनी की सी कंपनी तथा आमाबेड़ा थाना के समस्त स्टॉफ के साथ-साथ ग्राम बोड़ागॉव, पाडर, नीलझर के भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चे सम्मिलित हुए। सभी की मौजूदगी में सिविक एक्षन कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को सेनानी श्रीमती निवेदिता पॉल के द्वारा संबोधित करते हुए पुलिस जनता संबंध को मजबूत बनाये रखने संबंधी दिशा-निर्देश एवं समझाइश दी गई। आयोजन के दौरान उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं विजेताओं को पुरस्कार दिया जाकर प्रोत्साहित करने की कार्यवाही की गई। सेनानी श्रीमती पॉल द्वारा बच्चों से पढक़र आप क्या बनना चाहते हैं ? प्रश्न पूछा गया। इस पर काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अत्यंत हर्ष के साथ डॉक्टर, इंजीनयर, कलेक्टर, टीचर, नर्स एवं नेता तथा मंत्री बनने की मंशा जाहिर की। इससे छात्र-छात्राओं के परिजन भी काफी प्रसन्न होकर पुलिस से अपने क्षेत्र के विकास के बारे में अपने विचार प्रकट किये। इस आयोजन में वाहिनी से बच्चों के मनोरंजन हेतु जादू का कार्यक्रम भी सेनानी के मार्गदर्शन में रखा गया, जिससे ग्रामीण एवं बच्चे आनंदित होकर कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। उपस्थित जनमानस एवं अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए सेनानी महोदय के द्वारा भोजन की व्यवस्था कराई गई थी, जिसमें सभी एकसाथ भोजन कर सिविक एक्शन को सफल बनाने में अपना-अपना अहम योगदान दिये। सिविक एक्शन कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को निशुल्क चिकित्सा एवं जॉच किये गये।

बुजुर्गों को कंबल व बच्चों को शिक्षण सामग्री दी
गौरतलब है कि सिविक एक्शन कार्यक्रम में उपस्थित सभी वृद्धजनों को कंबल, महिलाओं को साड़ी, नवयुवकों को तौलिया तथा स्कूली छात्र-छात्राओं को कंपास बॉक्स, पानी बॉटल, टीफिन बॉक्स, खेल सामाग्री वितरीत कर प्रोत्साहित किया गया। पुलिस की इस कार्यवाही से ग्रामीणों में खुशी का माहौल परिलक्षित हो रहा था। इस प्रकार के कार्यक्रम इकाई स्तर पर प्रथम बार आयोजित की गई, जिसकी सराहना अधिकारी एवं जवानों के द्वारा किया गया एवं आगे भी ऐसे कार्यक्रम करने की अपील की गई।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read